

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: The wind direction has changed, providing slight relief from the cold in the state; the temperature remains stable for now.
रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से पूर्व की ओर घूमने के कारण कड़ाके की ठंड का असर फिलहाल कमजोर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद फिर से ठंड बढ़ने के संकेत हैं।
शीतलहर का असर फिलहाल कमजोर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं रही। दिसंबर के शुरुआती दिनों में जिस तरह की तीव्र ठंड पड़ी थी, उसमें अब थोड़ी स्थिरता आई है। आने वाले तीन-चार दिनों तक ठंड का असर लगभग स्थिर रहने या कुछ हद तक कम होने की संभावना जताई जा रही है।
हवा की दिशा से बदला मौसम का मिजाज
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आने वाली शुष्क हवाएं तापमान में गिरावट लाती हैं, जबकि पूर्वी हवाएं अपेक्षाकृत कम ठंडी होती हैं। फिलहाल प्रदेश में पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला थम गया है और कुछ स्थानों पर आधा से एक डिग्री तक तापमान बढ़ा है।
अंबिकापुर सबसे ठंडा, माना में बढ़ा पारा
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। वहीं माना क्षेत्र में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रायपुर शहर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिनभर आसमान साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।