

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh athletes shine in the race for state sports awards... opportunity for claims and objections follows the release of the interim list.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दलों की अंतरिम चयन सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सूची सार्वजनिक करते हुए संबंधित खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है।किसी खिलाड़ी को चयन, नाम या प्राप्त अंकों को लेकर आपत्ति है तो वह 23 अगस्त 2026 तक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। इसके लिए विभाग के पोर्टल sportsyw.cg.gov.in पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
ओलंपिक खेलों की श्रेणी में बिलासपुर के विकास कुमार को आर्चरी में 47 अंक, बालोद की किरण पिस्दा को फुटबॉल में 37 अंक और दुर्ग की दीपांशी नेताम को फेंसिंग में 7 अंक मिले हैं। रायपुर के सुजेय तंबोली और आयुष माखिजा को बैडमिंटन में 6-6 अंक के साथ संयुक्त रूप से स्थान मिला है।नॉन-ओलंपिक खेलों में कोरबा की संजू देवी को कबड्डी में 277 अंक मिले हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रीमा राय को सॉफ्ट टेनिस में 7 अंक तथा दुर्ग की मिशा कुमारी को नेटबॉल में 7 अंक के साथ संयुक्त स्थान मिला है।पैरा स्पोर्ट्स वर्ग में बलौदाबाजार के निखिल कुमार यादव को पैरा एथलेटिक्स में 31 अंक मिले हैं।
नॉन-ओलंपिक खेलों की श्रेणी में रायगढ़ के स्वप्निल प्रधान को वुशू में 15 अंक और नारायणपुर की भूमिका चौधरी को वुशू में 15 अंक मिले हैं। धमतरी की पूजा को नेटबॉल में 4 अंक के साथ चयन सूची में शामिल किया गया है।पैरा एथलेटिक्स में महासमुंद के लक्की यादव को 93 अंक मिले हैं।
इस सम्मान के लिए दुर्ग के संस्कार दीवान और विद्या सिंह को वुशू, अंकुश सिंह और झमिता साहू को खो-खो के लिए चयनित किया गया है। गरियाबंद के हेमशिखर तथा रायपुर के अरन्दिम देवनाथ को भी सूची में जगह मिली है।रायपुर के शिवांशु केशरवानी और अदिती कुमारी को टेनिकवाइट, जबकि बिलासपुर के आजिंक्या सिंह को तैराकी के लिए चयनित किया गया है।
इस सम्मान के लिए दुर्ग के गंगेश्वर को एथलेटिक्स में 14 अंक, व्याजा अहमद को वॉलीबॉल में 12 अंक और रायपुर के एवन कुमार जैन को वेटलिफ्टिंग में 7 अंक मिले हैं।दुर्ग की स्नेहा न्योगी और अनमोल सिंह को जूडो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सेमेश्वर सिंह को पैरा स्विमिंग तथा रायपुर के मोहम्मद अकरम खान को वॉलीबॉल में 6 अंक मिले हैं।रायपुर के प्रदीप जोशी को टेबल टेनिस में 6 अंक, दुर्ग के यश करकेट्टा को बॉक्सिंग और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के श्रीकांत पाण्डे को पैरा तीरंदाजी के लिए सूची में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ट्रॉफी वर्ष 2025-26 के तहत दुर्ग के टुकेश साहू को जिम्नास्टिक के लिए चयनित किया गया है। सॉफ्ट टेनिस जूनियर बालिका दल में पूर्णिमा फणिकार, चंचल सारथी, यामिनी निषाद, रिया सोनकर, मुस्कान निषाद, अल्फी जोसफ, प्रेरणा फणिकार और रंजना चौहान शामिल हैं। इस दल के कोच इतवारी राज हैं।रोलबॉल के लिए मुंगेली के कोच इतवारी राज, जबकि राजनांदगांव के खुशाल यादव को हॉकी के लिए सूची में जगह मिली है। हॉकी दल के कोच दिलीप कुमार विश्वकर्मा और मैनेजर रीमा राय हैं।तीरंदाजी की सीनियर महिला टीम में साहू, सुलोचना राज, पायल, चांदनी मरावी और माया सहित अन्य खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
अंतरिम सूची जारी होने के बाद अब खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। इससे पहले खिलाड़ियों के लिए 23 अगस्त तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराना जरूरी है।