

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh has sufficient stock of LPG, petrol and diesel, and the government is strictly monitoring the situation.
रायपुर। राज्य में छत्तीसगढ़ LPG पेट्रोल डीजल स्टॉक को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एलपीजी गैस की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर केवल अत्यावश्यक संस्थाओं जैसे अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही सप्लाई किए जा रहे हैं। सचिव कंगाले ने निर्देश दिया कि परीक्षाओं के चलते छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा होटल और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए सीमित स्तर पर लगभग 15 प्रतिशत कमर्शियल गैस आपूर्ति पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलों में गैस के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर भी निगरानी
बैठक में छत्तीसगढ़ LPG पेट्रोल डीजल स्टॉक के साथ-साथ डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। ऑयल कंपनियों ने बताया कि राज्य के तीनों डिपो में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।