

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh’s exchequer will be assessed; the budget target for 2027-28 will be determined based on the earnings from the past seven months.
छत्तीसगढ़ में वित्त विभाग ने साल 2027-28 के बजट का काम तेज कर दिया है। इसके लिए 29 और 30 अक्टूबर को दो दिन की बैठक होगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि सरकार को कितनी कमाई होने का अनुमान है। इसके लिए सभी विभागों के बड़े अफसरों को बुलाया गया है। बैठक में इस साल 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर तक कितनी कमाई हुई है, इसकी तुलना बजट में तय टारगेट से की जाएगी।
बजट डायरेक्टर ऋषभ पाराशर ने बताया, कि इस बैठक में कमाई से जुड़े प्रस्तावों पर वित्त सचिव चर्चा करेंगे। इसका मकसद अगले बजट के लिए कमाई का सही अंदाजा लगाना है। इसके अलावा, बाकी विभागों ने कमाई को लेकर जो प्रस्ताव दिए हैं, उस पर 2027-28 के बजट अनुमान के लिए सचिव और विभागों के हेड की जॉइंट बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में पिछले सात महीने में कितनी कमाई हुई है, इसका पता लगाया जाएगा, जिससे यह पता चलेगा, कि टारगेट और असल कमाई में कितना अंतर है।