

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhota Bheem teaser released, Bheem and his companions return to save Dholapur
मुंबई। टीवी पर बच्चों का फेवरेट कार्टून छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दम्यान’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दम्यान’ का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में धोलापुर को बचाने के लिए छोटा भीम और उसके साथी लौट आएंगे। फिल्म में अनुपम खेर और मकरंद देशपांडे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वही छोटा भीम का किरदार यज्ञ भसीन ने निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 मई 2024 को रिलीज होगी।
मेकर्स ने आज 14 मार्च को मोस्ट फेवरेट फिल्म छोटा भीम का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में छोटा भीम का किरदार यज्ञ भसीन ने निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 मई 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राजीव चिलाका ने किया है।
बता दें कि, छोटा भीम बच्चों का सबसे पसंदीदा टीवी कार्टून शो हुआ करता था। इसकी शुरुआत लगभग 15 साल पहले हुई थी। छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दम्यान’ की एनिमेटेड फिल्म सालों पहले ही आई थी। वहीं अब मेकर्स फिल्म का लाइव एक्शन वर्जन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अनुपम खेर और मकरंद देशपांडे अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘फिल्म छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दम्यान’ अगले साल मई के महीने में रिलीज होगी।