

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: 'Chief Minister Electricity Bill Payment Solution Scheme 2026' launched in Chhattisgarh, up to 75% discount available; relief to 29 lakh consumers
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुरुवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार बकाया बिजली बिल पर बड़ी राहत देते हुए उपभोक्ताओं को 75 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी।
29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार इस योजना से प्रदेश के करीब 29 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, उन्हें इस योजना के माध्यम से राहत दी जाएगी।
कोरोना काल के बकाया बिल पर राहत
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे। इससे समय के साथ उनका बकाया बिल बढ़ता गया। अब सरकार इस योजना के जरिए ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देना चाहती है।
किस्तों में भुगतान की भी सुविधा
योजना के तहत यदि किसी उपभोक्ता का बकाया बिल अधिक है और वह एकमुश्त भुगतान करने में सक्षम नहीं है, तो उसे किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी दी जाएगी।
29 जून 2026 तक मिलेगा लाभ
सरकार ने बताया कि इस योजना का लाभ 29 जून 2026 तक लिया जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा, जिसके बाद उन्हें योजना के तहत छूट का लाभ मिलेगा।