

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister Sai attended the Neelkantheshwar Mahadev Temple Prana-Pratishtha ceremony, announced the construction of a community building
रायपुर। विष्णु देव साय जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरीमकेला स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व आयोजित इस आयोजन को मुख्यमंत्री ने आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

धार्मिक पर्यटन योजनाओं का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सनातन परंपरा को सशक्त करने के लिए तीर्थ योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थ दर्शन योजनाओं के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन कराए जा चुके हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर महादेव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है। साथ ही सावन माह में भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की परंपरा भी राज्य की आस्था का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ आस्था और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजिम त्रिवेणी संगम में इन दिनों राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और प्रकृति संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों का संतुलन आवश्यक है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, कृष्णा राय, पवन साय, भरत सिंह, अरविन्द प्रसाद साय, कपिल देव साय, सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार तथा महादेव मंदिर समिति के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।