

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Security forces conduct major operation at Kanker-Narayanpur border, seize weapons and explosives
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे बिनागुंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली।
बड़ी वारदात की तैयारी में थे नक्सली
सुरक्षाबलों ने मौके से एक बीजीएल लॉन्चर, 30 नग बीजीएल, चार आईईडी, आईईडी बनाने में उपयोग होने वाला सामान, दो बंदूकें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरी कार्रवाई छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में की गई है। बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच और सर्च ऑपरेशन जारी है।