

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Politics intensifies over Vedanta plant accident, Deputy CM Vijay Sharma hits back at Bhupesh Baghel's allegations
रायपुर। वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हादसे के बाद कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और यह एक गंभीर दुर्घटना है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एफआईआर सार्वजनिक नहीं करने के आरोप पर पलटवार करते हुए विजय शर्मा ने कहा, “एफआईआर ऑनलाइन उपलब्ध होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, वे खुद देख सकते हैं।” उन्होंने संकेत दिया कि सरकार मामले में पारदर्शिता बरत रही है।
भूपेश बघेल ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर आरोप लगाया था कि वेदांता प्लांट में हुए हादसे की एफआईआर सार्वजनिक नहीं की जा रही है। उन्होंने कंपनी के पिछले हादसों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार लीपापोती कर कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों को बचाने की कोशिश कर रही है।
महिला आरक्षण पर भी दिया बयान
वहीं, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश की मातृशक्ति को जवाब देना चाहिए। “महिलाएं जब आगे बढ़ेंगी, तभी देश आगे बढ़ेगा,” उन्होंने कहा।
बस्तर को बताया नक्सलमुक्त
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब बदल चुका है और पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब उत्सव का माहौल है और लोग खुलकर जीवन जी पा रहे हैं। “वाइब्रेंट बस्तर विलेज योजना के जरिए गांव-गांव तक विकास पहुंचाया जाएगा,” उन्होंने जोड़ा।
बंगाल चुनाव पर भी जताया भरोसा
पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रचार अभियान को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वहां भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अत्याचार किए हैं, लेकिन जनता अब भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आ रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।