

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Sensation after SDO's body found in car in Jagdalpur, suspected of heart attack; post-mortem report awaited
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एसडीओ पद पर पदस्थ थे मृतक
पुलिस जांच में मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिचितों और विभागीय कर्मचारियों में शोक का माहौल है।
शराब के नशे में फोन पर कर रहे थे बात
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात शराब के सेवन की हालत में किसी से मोबाइल फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रहे थे। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
सूचना मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।