

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major accident at Vedanta Power Plant, 8 workers Dead, several injured in boiler blast
सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई।
8 मजदूरों की मौत, 40-50 झुलसे
घटना में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से 50 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
ट्यूब फटने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक बॉयलर की ट्यूब फटने से यह भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आसपास काम कर रहे कर्मचारी आ गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।