

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister Sai expressed grief over the Dhamtari road accident and paid tribute to the soldiers of the Cobra Battalion.
रायपुर। विष्णु देव साय ने धमतरी में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रसेवा में समर्पित जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूरणीय है।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।