

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Balrampur bus accident: Chief Minister Sai expressed grief, provided Rs 5 lakh assistance to the families of the deceased and Rs 50,000 to the injured.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई भीषण बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा दी जा रही तत्काल राहत और बीमा से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।
घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाए।
सड़क सुरक्षा पर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाएं।
दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।