

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chief Minister Vishnu Deo Sai congratulated silver medalist Gyaneshwari Yadav.
रायपुर, 27 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा के साथ समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत हो तो वैश्विक मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और हरसंभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाती रहेंगी और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।