

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chief Minister Vishnu Deo Sai offered prayers at the Ramchandi Temple and wished for the well-being and prosperity of the state.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे। यहां उन्होंने रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी के दर्शन किए। उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री साय महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना प्रमुख रही।