

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Chief Secretary Vikas Sheel honored officers and employees for outstanding performance, recognizing their excellent work in e-Office and iGOT training.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रालय महानदी भवन में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति और iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में समय पर कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी फाइलों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी बेहतर काम हो रहा है।
सितंबर माह में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित निराकरण और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए विभागीय श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
संयुक्त सचिव श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, अनुपम त्रिवेदी द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिदानंद आलोक तृतीय स्थान पर रहे। उप सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की लवीना पाण्डे प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर तृतीय स्थान पर रहे।
अवर सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू ने पहला, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दूसरा और गृह विभाग के सोनचंद साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विरेन्द्र कुमार प्रथम, खाद्य विभाग की पी. दुर्गा द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शिवकुमार गोड़ तृतीय स्थान पर रहे।
सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्षा रानी अग्रवाल प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के बेरनाथ कूजूर द्वितीय और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में धनेश्वर पटेल प्रथम, सलीम शैलेन्द्र टोप्पो द्वितीय और ललिता राय तृतीय स्थान पर रहीं।
कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य विभाग की प्रतिक्षा खलखो ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया दूसरे और प्रभु सिंह राठिया तीसरे स्थान पर रहे। तकनीकी सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल प्रथम, ऋषिकेश मिर्चे द्वितीय और तृप्ति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
मंत्रालय में समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी शीर्ष 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, भृत्य सेठलाल यादव, सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा, गामिनी वर्मा और दीपक श्रीवास शामिल हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग के अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, शिवकुमार गोड़, आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत और अनुभाग अधिकारी महेश कुमार तिवारी को भी सम्मान मिला।
iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव ने 235 कोर्स पूरे कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 प्रशिक्षण कोर्स पूरे कर तीसरे स्थान पर रहे। इस सम्मान का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों को निरंतर सीखने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में उत्कृष्ट कार्य के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धुर्वे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया।
विभागाध्यक्ष कार्यालयों में व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम स्थान पर रहीं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू ने दूसरा, वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई ने तीसरा, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा ने चौथा और नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए मंत्रालय में समय पर उपस्थिति, डिजिटल माध्यम से फाइलों का निपटारा और ऑनलाइन प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस तरह के मासिक सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों में कार्यकुशलता, जवाबदेही और समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है।