

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CG News: Class 12 Hindi paper leak scandal exposed, three arrested including mastermind, students were being extorted Rs 3,000 each
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले हस्तलिखित प्रश्नपत्र वाट्सएप के जरिए छात्रों तक पहुंचाया जा रहा था और इसके बदले उनसे तीन-तीन हजार रुपये लिए जा रहे थे।
डिजिटल जांच से खुली साजिश की परतें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट, डिलीटेड मोबाइल चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और बैंक ट्रांजेक्शन की गहन जांच की। 50 से अधिक छात्रों और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में सफल हुई।
जांच में खुलासा हुआ कि बेमेतरा जिले के एक स्कूल में पदस्थ पीटीआई ने प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। पुलिस का मानना है कि स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर दिखाने और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह पूरा नेटवर्क सक्रिय था।
वाट्सएप से भेजा गया था हस्तलिखित प्रश्नपत्र
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित वेणु कुमार परीक्षा से पहले छात्रों को हस्तलिखित हिंदी प्रश्नपत्र वाट्सएप पर भेजता था। इसके बदले वह ऑनलाइन भुगतान लेता था। बैंक खातों की जांच में कई ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी मिले हैं।
पुलिस ने मोबाइल डेटा रिकवर कर महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की परतें खुल रही हैं। बताया जा रहा है कि कई छात्रों तक पेपर पहले ही पहुंचाया जा चुका था।
पहले मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब पूरे नेटवर्क की तलाश
पुलिस ने 11 मई को इस मामले के मास्टरमाइंड वेणु उर्फ वेणु जंघेल को गिरफ्तार किया था। वह बेमेतरा का रहने वाला है और कुछ समय से रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रह रहा था। पूछताछ के दौरान उससे अन्य आरोपितों की जानकारी मिली, जिसके बाद विकास सेन और पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अब तक ये तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अब तक इस मामले में:
- वेणु कुमार जंघेल
- विकास सेन
- पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे
को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब फरार संदिग्धों की तलाश के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से बाहर आया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।