

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Commercial LPG cylinder price hiked by ₹62.50; ATF prices also raised.
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों और एविएशन सेक्टर को महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 62.50 रुपए बढ़ गई है। दिल्ली में अब 19 किलो के सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,810 रुपए हो गई है।
इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, जुलाई और अगस्त में इसकी कीमतों में क्रमशः 183.50 रुपए और 192 रुपए की कटौती की गई थी। हालिया बढ़ोतरी से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ सकती है।
इसी के साथ एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। एटीएफ के दाम 16 रुपए बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। विमान ईंधन एयरलाइंस की परिचालन लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है और इसका हिस्सा करीब 40% तक बताया जाता है।
एलपीजी और एटीएफ की कीमतों में एक साथ हुई बढ़ोतरी का असर एक तरफ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर, तो दूसरी तरफ विमानन कंपनियों के संचालन खर्च पर पड़ सकता है।