

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Controversy erupts in the IT sector, with Wipro accused of forced conversions.
नई दिल्ली। देश की बड़ी आईटी कंपनियों में एक और विवाद सामने आया है। पहले टीसीएस से जुड़ा मामला चर्चा में था और अब विप्रो कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला पुणे स्थित कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में स्थित कंपनी में काम कर चुकी एक पूर्व महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसकी तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारी ने उस पर धार्मिक आधार पर दबाव बनाया।शिकायत में कहा गया है कि उसे कथित रूप से धर्म परिवर्तन करने और धार्मिक परंपराओं को अपनाने के लिए लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो कार्यस्थल पर दबाव और बढ़ गया और नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई।
लगातार तनाव और मानसिक दबाव के कारण महिला कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले को मानवाधिकार से जुड़े संगठन तक भी पहुंचाया है।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रबंधन ने यह भी कहा है कि कार्यस्थल पर किसी भी तरह का भेदभाव या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाता और कर्मचारियों की गरिमा व सुरक्षा सर्वोपरि है।
फिलहाल मामला जांच के अधीन है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।