

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Couples from ‘Pahla Pyaar Doosri Baar’ get teased on Kapil Sharma’s show; a witty jibe is also directed at Gen-Z dating.
मुंबई। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के बीच इसकी स्टार कास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंची, जहां होस्ट कपिल शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कलाकारों की जमकर टांग खींची। शो में युवा कलाकारों और उनके कपल्स को लेकर हुए मजेदार सवाल-जवाब ने माहौल को हंसी से भर दिया।
अनुज सैनी के निर्देशन और लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी स्कूल रीयूनियन, पुराने प्यार और रिश्तों को दूसरा मौका मिलने के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स का मेल देखने को मिलता है।
कपिल के सवालों में फंसे फिल्म के नए कलाकार
फिल्म की स्टार कास्ट जब कपिल शर्मा के शो में पहुंची, तो कॉमेडियन ने अपने मजाकिया अंदाज में कलाकारों से बातचीत शुरू की। लव फिल्म्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रमोशनल वीडियो में कपिल युवा कलाकारों को छेड़ते और उनके शो में आने की वजह पर मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान कपिल ने जेन-ज़ी के डेटिंग स्टाइल पर भी चुटकी ली। फिल्म में प्यार और रिश्तों की कहानी के बीच शो पर कलाकारों की खिंचाई ने मनोरंजन का तड़का लगा दिया। कपिल की हाजिरजवाबी और कलाकारों के रिएक्शन इस वीडियो को खास बना रहे हैं।
लव फिल्म्स ने शेयर किया मजेदार वीडियो
लव फिल्म्स ने इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा, “डियर कपिल, कृपया ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के कपल्स की कोलैब रिक्वेस्ट स्वीकार कर लें।” इसके साथ ही फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की जानकारी भी दी गई।
फिल्म की कहानी जहां पुराने प्यार और नए रिश्तों के बीच दिलचस्प मोड़ दिखाती है, वहीं कपिल शर्मा के शो में इसकी स्टार कास्ट का अंदाज दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक और मौका लेकर आया है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके प्रमोशनल वीडियो की भी चर्चा हो रही है।
फिल्म: पहला प्यार दूसरी बार
निर्देशक: अनुज सैनी
निर्माता: लव रंजन
शैली: रोमांटिक कॉमेडी