

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A 20,700-square-foot rangoli in Jagdalpur has made history, earning Bastar a place in the world records.
शुक्रवार को बस्तर दशहरा के परंपरागत मुरिया दरबार में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में पहुंचीं, जहां मांझी-चालकियों से उनका संवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने लाल बाग मैदान में बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड रंगोली की सराहना भी की।
आपको बता दें, कि बस्तर दशहरा के अवसर पर जगदलपुर के लाल बाग मैदान में 20700 वर्ग फुट में बनाई गई इस रंगोली को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। जो अब आकर्षण का केंद्र बन गई है।
इसके पहले, मुरिया दरबार में पहुंचीं राष्ट्रपति ने कहा, कि आदिवासी समाज का संविधान भले ही अलिखित है, लेकिन विवादों के निपटारे में उसकी व्यवस्था त्वरित न्याय की मिसाल है। उन्होंने कहा, कि थाने-अदालतों में फैसले आने में 10, 20 और 30 वर्ष तक लग जाते हैं, जबकि आदिवासी समाज में मांझी से परगना तक की परंपरागत व्यवस्था से गांव में ही विवादों का समाधान हो जाता है।