

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major discrepancy in the voter list in Raipur: Former Mayor Ambika Yadu listed as male instead of female; questions raised over the electoral roll.
रायपुर के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र की मतदाता सूची में गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड और मतदाता सूची में बीरगांव की पूर्व महापौर अंबिका यदु के जेंडर कॉलम में महिला की जगह पुरुष दर्ज कर दिया गया है। एक पूर्व जनप्रतिनिधि के डाटा में इस तरह की चूक ने बूथ लेवल अधिकारियों और सत्यापन अमले की कार्यशैली की पोल खोल दी है। इसके चलते प्रशासनिक कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध डाटा की सटीकता पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में संपन्न हुई SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया और डिजिटल पोर्टल पर आई इन गड़बड़ियों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
जानकारों का मानना है, कि जब एक प्रतिष्ठित और जानी-पहचानी हस्ती के साथ ऐसा प्रशासनिक खिलवाड़ हो सकता है, तो आम नागरिकों की सूचियों में किस स्तर पर गड़बड़ियां हुई होंगी, यह भी जांच का विषय है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के नामों व तस्वीरों के मिलान में भी त्रुटियां सामने आ रही हैं, जिससे चुनाव आयोग के पोर्टल पर सुरक्षा और शुद्धता को लेकर उलझन बढ़ती जा रही है।
आपको बता दें, कि घर-घर जाकर सत्यापन का दावा करने वाले SIR अभियान के बाद भी इतनी बड़ी चूक बने रहने से कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने यह सवाल किया है, कि क्या मैदानी अमले ने नियमों के तहत जमीनी स्तर पर नाम और फोटो का वास्तविक सत्यापन नहीं किया? पुनरीक्षण अभियान के बावजूद पोर्टल पर ऐसी भारी त्रुटियां कैसे रह गईं? अब मांग की जा रही है, कि पूरी मतदाता सूची का फिर से भौतिक सत्यापन कराया जाए।