

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Keshav Maharaj reached Ayodhya
अयोध्या। साऊथ अफ्रीका टीम (South Africa) के दिग्गज गेंदबाज केशव महाराज (Keshav Maharaj visit ayodhya) आज अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह रामलला के दर्शन करते नजर आ रहे है।
आईपीएल शुरू होने को अब कुछ दिन बचे है। ऐसे में सभी विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम से साथ जुड़ने भारत आ चुके है। साऊथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज भी आईपीएल में शामिल होने इंडिया आए है। इसी बीच वह आज अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु श्री राम के दर्शन किए। अपने अयोध्या जाने की फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जय श्री राम। सभी को आशीर्वाद।' केशव महाराज पहले भी रामलला के दर्शन करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
बता दें कि 22 जनवरी को हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केशव महाराज ने वीडियो पोस्ट कर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, 'अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार कर रहा हूं। यह सभी के लिए शांति और ज्ञान लाए।' केशव महाराज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है।