

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Crime News: Student accused of rape in Bareilly, case filed against friends and youth
बरेली। बरेली 10वीं कक्षा की छात्रा को षड्यंत्र में फंसाकर हैवानियत की गई। मुस्लिम सहेलियां उसे बहाने से घर बुलाकर ले गईं, फिर नशीला पदार्थ देकर अपने भाई अनस को सौंप दिया। अनस से उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। रविवार को छात्रा की शिकायत पर नवाबगंज थाने में अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों व माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित का आरोप है कि अनस व उसकी बहनों ने धमकाया कि यदि शिकायत की तो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाएगा। पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं, इसलिए वह अपनी मां के साथ बरेली जिले के एक गांव में रहती है। उसने बताया कि शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी।
छोटा भाई वहां कुछ देर रुककर लौट आया। दोपहर को छुट्टी होने पर उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग दो मुस्लिम बहनों ने रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि घर पर जरूरी काम है, इसलिए साथ चलो। उससे मना किया तो नशीला खाद्य पदार्थ देकर बेसुध कर दिया। इसी अवस्था में दोनों सहेलियां अपने घर ले गईं। नशे में होने के कारण विरोध नहीं कर पा रही थी, मगर मस्तिष्क काम कर रहा था। वहां दोनों सहेलियों ने एक कमरे में बंद कर दिया, जहां उनका भाई अनस पहले से था। उसने दुष्कर्म किया।