

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

10th pass Darshin Sahdava turns out to be the mastermind of the B.Tech solver gang.
रायपुर। Darshan Sahdwa B.Tech Solver Gang मामले ने हरियाणा में सबको चौंका दिया है। महज 10वीं पास दर्शिन सहदवा पर आरोप है कि वह एक बड़े सॉल्वर गैंग का सरगना था, जो इंजीनियरिंग परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कराता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि कई राज्यों तक फैला हुआ था।
किसान परिवार से जुड़ा, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम
झज्जर जिले के छुडानी गांव निवासी दर्शिन सहदवा एक सम्मानित किसान परिवार से संबंध रखता है। वह 10वीं तक पढ़ा है और अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी संभालता था। साथ ही, वह स्थानीय स्तर पर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी छवि सामान्य थी और पहले कभी किसी विवाद में नाम नहीं आया।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का बेटा भी गिरफ्तार
इस मामले में सुमित सहदवा का नाम भी सामने आया है, जो एक सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस अधिकारी का बेटा बताया जाता है। परिवार को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी तक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में पढ़े-लिखे और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग भी शामिल थे।
इंजीनियर और पेशेवर भी रडार पर
फतेहाबाद और हिसार के कुछ इंजीनियरों के नाम भी जांच में सामने आए हैं। कोई सड़क निर्माण एजेंसी में कार्यरत था, तो कोई प्रतिष्ठित परियोजनाओं से जुड़ा बताया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के संपर्कों और लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।