

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: 5th conference of Chhattisgarh Bank Employees Union in Raipur on 22 February
रायपुर। छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन का 5वां सम्मेलन 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र सुबह 10:30 बजे होटल ग्रांड इम्पीरिया (पूर्व में होटल गोल्डन ट्यूलिप) वीआईपी रोड स्थित सभागार में होगा।
सम्मेलन में देशभर से बैंक कर्मचारियों और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी. एच. वेंकटचलम उपस्थित रहेंगे, जो ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के महासचिव हैं।
वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एस. के. मुखर्जी (पप्पू दादा) शामिल होंगे, जो छत्तीसगढ़ बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी स्वागत समिति के अध्यक्ष अनिल साखरकर, संघ के अध्यक्ष पी.के. दास और महासचिव शिरीष नालगुंडवार सहित अन्य पदाधिकारी निभा रहे हैं। आयोजकों ने बैंक कर्मचारियों और संबंधित सदस्यों से सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
