

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Crowd of youths flocks to state-level job fair; 5,018 register on the first day.
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में मेले में पहुंचे। पहले दिन कुल 5,018 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया, जबकि 85 निजी संस्थानों की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
85 संस्थानों ने शुरू की चयन प्रक्रिया
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने अपने रिक्त पदों के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक चयन प्रक्रिया की। अभ्यर्थियों ने अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार साक्षात्कार समेत अन्य चयन प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया।

इस रोजगार मेले का उद्देश्य नौकरी देने वाले संस्थानों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर लाना है। इससे युवाओं को कंपनियों तक सीधे पहुंचने और अपनी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिला।
कल चयनित युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित मंत्रीगण की मौजूदगी में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दो हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों के लिए रोजगार की दिशा में अगला कदम शुरू होगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेले के दूसरे दिन होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी युवाओं में उत्साह बना हुआ है।