

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Digital arrest of fraudster; RTO agent duped of Rs 17.15 lakh
रायपुर। राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को मुंबई एटीएस का अधिकारी बताकर एक आरटीओ एजेंट से 17.15 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार को 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और डराकर पैसे ट्रांसफर करा लिए।
पुलिस के अनुसार, शरद कुमार तिवारी को 15 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई एटीएस का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार और बैंक खाते का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराध में हुआ है। जांच में सहयोग नहीं करने पर तुरंत गिरफ्तारी की धमकी दी गई।
24 घंटे वीडियो कॉल पर रखा
डर के माहौल में पीड़ित और उसके परिवार को लगातार वीडियो कॉल पर रहने को कहा गया। बैंक खातों की जानकारी ली गई और किस्तों में कुल 17.15 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।
जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक खातों, ट्रांजेक्शन डिटेल और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी एजेंसी ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी प्रक्रिया नहीं अपनाती। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई या एटीएस अधिकारी बताने वालों से सतर्क रहें।