

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Diwali holidays for schools in Chhattisgarh extended; schools will now remain closed from November 6 to 11.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली के अवसर पर स्कूलों में मिलने वाली छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी गई है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब छह दिनों की छुट्टी घोषित की है। संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।
इस फैसले से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश की अवधि 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित की गई थी। इस तरह पहले कुल पांच दिनों की छुट्टी घोषित की गई थी।
अब शासन ने पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ा दी है। इसके तहत छुट्टी 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर 2026 तक रहेगी।
संशोधित अवकाश आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।
दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अब प्रदेश के संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 6 से 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा।