

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Dr. Atul Malikram receives 'Carbon Footprint/GHG Accounting' certification, a new milestone in environmental responsibility
इंदौर। देश के चर्चित राजनीतिक रणनीतिकार Dr. Atul Malikram को वैश्विक परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन सेवाएं प्रदान करने वाली फ्रांसीसी कंपनी Bureau Veritas द्वारा ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग 14064:2018’ सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है।
यह प्रमाणन उन्हें 23, 24 और 25 फरवरी को आयोजित वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र के बाद हुई परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर मिला। राजनीतिक रणनीति में मानद पीएचडी प्राप्त कर चुके डॉ. मलिकराम के लिए यह उपलब्धि उनके बहुआयामी कार्यक्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।
राजनीति और जनसंपर्क में बनाई अलग पहचान
डॉ. अतुल मलिकराम राजनीतिक रणनीतिकार होने के साथ-साथ पीआर कंसल्टेंट, लेखक, समाजसेवी और एंगर मैनेजमेंट विशेषज्ञ के रूप में भी जाने जाते हैं। हिंदी भाषी राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के विश्लेषण और रणनीति में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
राजनीतिक विश्लेषण के क्षेत्र में उनकी कई भविष्यवाणियाँ भी चर्चा में रही हैं। मध्य प्रदेश में Jyotiraditya Scindia समर्थक विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना से लेकर 2024 के आम चुनावों में भाजपा-एनडीए के 294 सीटों तक पहुंचने के अनुमान जैसी कई भविष्यवाणियाँ बाद में सही साबित हुईं।
डिजिटल मीडिया के जरिए क्षेत्रीय मुद्दों को आवाज
डॉ. मलिकराम डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके द्वारा संचालित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म Bundelkhand 24×7 के जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने एक मजबूत और सुव्यवस्थित पृथक बुंदेलखंड राज्य के विचार को भी नई ऊर्जा देने का प्रयास किया है।
लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय
डॉ. मलिकराम लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने ‘दिल से’, ‘गल्लां दिल दी’, ‘दिल विल’, ‘माई दिल गोज’ और ‘दिल दश्त’ जैसी प्रेरक पुस्तकों का लेखन किया है। इन पुस्तकों में जीवन, भावनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को सरल और प्रेरक शैली में प्रस्तुत किया गया है।
एंगर मैनेजमेंट कैफे ‘भड़ास’ की शुरुआत
सामाजिक पहल के रूप में उन्होंने इंदौर में देश का पहला एंगर मैनेजमेंट कैफे Bhadaas Anger Management Cafe शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों को तनाव और गुस्से को सकारात्मक तरीके से व्यक्त करने का मंच उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा उनकी सामाजिक संस्था Being Responsible के माध्यम से इंदौर में बुजुर्गों के लिए तीन डे-केयर सेंटर भी संचालित किए जा रहे हैं।
पर्यावरण और सामाजिक अभियानों में सक्रिय
डॉ. मलिकराम पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई अभियानों का संचालन भी करते हैं। हर वर्ष गर्मियों में #दानापानी अभियान के तहत पक्षियों के लिए हजारों मिट्टी के सकोरे और ज्वार-बाजरे के दाने वितरित किए जाते हैं।
वहीं #नंगेपैर अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चप्पल और टोपी दी जाती है, जबकि ‘मेरा नाम मेरी पहचान’ अभियान के तहत स्ट्रीट वेंडर्स की ब्रांडिंग के लिए स्टैंडिंग बोर्ड, पोस्टर और बैनर उपलब्ध कराए जाते हैं। बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को रेनकोट और छाते भी वितरित किए जाते हैं।
सामाजिक योगदान के लिए मिल चुका है सम्मान
सामाजिक परिवर्तन और जनहित के कार्यों में योगदान के लिए डॉ. अतुल मलिकराम को प्रतिष्ठित Godfrey Phillips Red & White Gold Award से भी सम्मानित किया जा चुका है।
भविष्य की योजनाओं के तहत वे #2030काभारत अभियान के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शून्य गरीबी और शून्य भुखमरी जैसे विषयों पर रणनीतिक कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि सामाजिक बदलाव के लिए जनजागरूकता, नीति-निर्माण और सामुदायिक सहभागिता का समन्वय बेहद जरूरी है।