

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

jharkhand-chhattisgarh-border-bus-accident-5-dead-37-injured
झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के करडेगा घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5 महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 37 यात्री घायल हुए।
दुर्घटना में मृतक और घायल दोनों में सिमडेगा और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। मृतकों में सिमडेगा की रहने वाली सम्पति देवी, दिगेश्वर और 5 महीने का बच्चा धनश्याम शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के महेश राम और विमला देवी की भी मौत हुई।
घायलों को तुरंत नज़दीकी कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारण सड़क पर यातायात बाधित रहा।
हादसे में घायल
1. अरमिना (19 वर्ष) मकरबंधा थाना दुलदुला
2. शोभा बाई (16 वर्ष) सा. भिरगोली मकरबंधा थाना करडेगा
3. कमलेश्वर साय (45 वर्ष) सा.बनगांव थाना कुरडेग जिला सिमडेगा (झारखण्ड)
4. सुधीर (50 वर्ष)सा. गोरिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.)
5. जानकी बाई (22 वर्ष) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
6. मुन्नी बाई(40 वर्ष) सा.खारीझरिया थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.)
7. दशरथ (उम्र 50 वर्षः सा. खारीझरिया थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.)
8. सुभो बाई (45 वर्ष)सा. गोरिया नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.)
9. गनूज राम (24 वर्ष) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
10. ईश्वर यादव (53 वर्ष) सा. किण्डा प्रतापपुर कुरडेगा (झारखण्ड)
11. नानमेत बाई (40 वर्ष) सा. प्रधान अम्बा करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर
12. शिव शंकर पिता श्याम बिहारी तिवारी (35 वर्ष) सा. महुआटोली कुनकुरी थाना कुनकुरी
13. आरती देवी (30 वर्ष) सा.महुआटोली कुनकुरी थाना कुनकुरी
14. हीरामनी देवी (60 वर्ष) सा. करमडीह थाना कुरडेग (झारखण्ड)
15. मीना कुमारी (28 वर्ष)सा. करमडीह थाना कुरडेग (झारखंड)
16. संतकुमारी (25 वर्ष)सा. सारूकछार थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग.)
17. धनमति बाई (40 वर्ष)सा. मकरीबंधा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
18. निर्मला कुमारी (03 वर्ष) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
19. कुमारी असमिता (11 माह) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
20. घन्टू राम पिता (45 वर्ष) सा. मकरीबंधा चौकी करडेगा थाना तपकरा
21. संदीप नायक (21 वर्ष) सा. मकरीबंधा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
22. सुलोचनी पति (45 वर्ष) सा.धुरीअम्बा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ. ग.)
23. सुनीता बाई (35 वर्ष) सा. मकरीबंधा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
24. नेहा बाई (13 वर्ष) सा. करडेगा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
25. लालमती बाई (50 वर्ष) सा. गोड़बस्ती करडेगा चौकी करडेगा थाना तपकरा जशपुर (छ.ग.)
26. सुरेश दास (35 वर्ष) सा. करमडीह कुरडेग झारखण्ड
27. बसंती कुमारी ( 22 वर्ष) सा. कुरडेग झारखण्ड