ताजा खबर

CG-DSP Rape Case: दुर्ग जिले के DSP पर बलात्कार का आरोप, 21 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई शिकायत, हो सकती गिरफ्तारी

By: शुभम शेखर CHECKED BY LATA
Durg
3/27/2025, 5:25:30 PM
image

Durg DSP accused of rape 21 year old girl filed a complaint

DSP Rape Case : दुर्ग जिले के एक डीएसपी अधिकारी पर 21 वर्षीय युवती ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर अधिकारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के अफसर के खिलाफ युवती ने पद्नाभपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। डीएसपी का नाम विनोद मिंज बताया जा रहा है, जो कि अजाक थाना के प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

आरोप है कि डीएसपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। युवती ने डीएसपी के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में युवती ने बताया है कि साल 2024 में उसकी मुलाकात डीएसपी के साथ हुई थी।

बार बार किया दुष्कर्म, फिर शादी से किया इनकार

DSP से मुलाकात दोस्ती में बदल गयी, दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होने लगी। इस बीच डीएसपी ने युवती के साथ शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती को भी डीएसपी पसंद थे, इसलिए उसने हामी भर दी। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनना शुरू हो गया। कई बार डीएसपी ने अलग-अलग जगहों पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच जब युवती ने शादी की बात कही, तो डीएसपी ने सीधे इनकार कर दिया।

दो बच्चों का पिता है DSP मिंज

जानकारी के मुताबिक डीएसपी विनोद पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। लेकिन वो युवती से यही कहता रहा कि वो कुंवारा है। युवती ने जब शादी के लिए दवाब बनाया, तो उसकी पिटाई कर दी गयी। युवती का आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज किया गया, मारपीट भी की गयी। पुलिस अब इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सकती है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media