

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ED intensifies probe; 15 close associates and suspects linked to former OSD Chetan Borgharia to be questioned.
cgpsc ghotala ex osd chetan borgharia 15 close associates ed investigation
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद अब एजेंसी लगभग 3.2 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय लेन-देन, डिजिटल चैट्स और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। इस मामले में अभ्यर्थियों समेत करीब 15 संदेहियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
ED द्वारा जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। एजेंसी ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच की कॉल डिटेल और डिजिटल चैट्स को खंगाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चैटिंग के दौरान पैसों के लेन-देन, कथित तौर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और साक्षात्कार (इंटरव्यू) में मदद करने से जुड़े अहम संकेत मिले हैं।
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि विकास चंद्राकर और उत्कर्ष चंद्राकर के जरिए अभ्यर्थियों से कथित तौर पर पैसे लिए गए थे। अब एजेंसी यह कड़ियां जोड़ने में जुटी है कि यह राशि वास्तव में कहां-कहां और किस-किस तक ट्रांसफर हुई।
इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ED ने आरोपी चेतन बोरघरिया के धमतरी स्थित पैतृक निवास (अमलतास पुरम) पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए थे, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित पर्चे उपलब्ध कराने के नाम पर जुटाई गई कुल राशि में से कितनी हिस्सेदारी चेतन बोरघरिया तक पहुंची थी।
2020-21 की अन्य भर्ती परीक्षाएं भी जांच के दायरे में
CGPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी की यह जांच अब केवल राज्य सेवा परीक्षा तक सीमित नहीं रह गई है। ED ने वर्ष 2020-21 के दौरान आयोजित अन्य प्रमुख परीक्षाओं के रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिनमें निम्नलिखित परीक्षाएं शामिल हैं:
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा
सहायक प्राध्यापक परीक्षा
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ
सिविल जज और वन सेवा परीक्षा