

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ed raid csmcl overtime scam anwar debar associates raipur
रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) ओवरटाइम घोटाला मामले में EOW ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
EOW के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं, जो कथित घोटाले से अर्जित अवैध धन के निवेश तथा नामी और बेनामी संपत्तियों की खरीद से जुड़े हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसी ने बताया कि मामले में लगातार कार्रवाई जारी है और मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। ईडी का मानना है कि अवैध कमाई को विभिन्न माध्यमों से संपत्तियों में निवेश किया गया, जिसकी विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में दर्ज अपराध के आधार पर की जा रही है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(बी) और भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120-बी से संबंधित है।
फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।