

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Embezzlement of ₹93.6 lakh at SBI; former chief manager arrested after 6 years
एसबीआई की कोरबा शाखा में हुए 93.6 लाख के गबन मामले में ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को घटना के 6 साल बाद झारखंड के दुमका स्थित उसके आवास से धर दबोचा गया। फिलहाल उसे रिमांड पर लिया गया है।
एजेंसी के मुताबिक, सुनील झा 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 तक बालको शाखा में मुख्य प्रबंधक था। गबन का मामला सामने आने पर वर्ष 2020 में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बापूजी चरण स्वैन ने ईओडब्ल्यू में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में यह पुष्टि हुई, कि आरोपी ने राशि निकालकर रकम अपनी पत्नी श्वेता, ड्राइवर रूदेश्वर ठाकुर समेत अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी।