

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rs 30 crore commission unearthed in liquor shop manpower scam; ED investigating payments worth Rs 182 crore
शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती के नाम पर पांच मैनपावर एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपए के भुगतान और कर्मचारियों को लाभ नहीं मिलने के आरोपों की मनी लांड्रिंग जांच का दायरा बढ़ गया है। ईडी कमीशन के कथित बंटवारे, रकम के वास्तविक लाभार्थियों और हवाला एवं निवेश नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।
ईडी की जांच में मुंबई से आंगड़िया के जरिए हैदराबाद 60 से 70 करोड़ रुपए भेजने और बेंगलुरु में निवेश के आरोप भी सामने आए हैं। ईडी ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह, धमतरी की अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह और होटल कारोबारी रोहन कुकरेनिया से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे। इन छापों में नकदी तो नहीं मिली, लेकिन मोबाइल, लैपी और हार्डडिस्क जब्त किए गए हैं। इनकी फारेंसिक जांच से डिजिटल लेन-देन और रकम के कथित बंटवारे का पता लगाया जा रहा है। धमतरी की अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह के रुद्री स्थित सरकारी बंगले में 14 घंटे और राजेंद्र सिंह के रायपुर स्थित आवास में तीन घंटे तक तलाशी चली।
आपको बता दें, कि ईडी ने एसईओआईएसीबी की जांच के आधार पर नई ईसीआईआर दर्ज की है। इसमें आरोप है, कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच पांच मैनपावर एजेंसियों सुमित फैसिलिटिज, प्राइमवन वर्कफोर्स, ए-टू-जेड इन्फ्रासर्विसेज, अलर्ट कमांडोज और ईगल हंटर साल्यूशन को ओवरटाइम, बोनस और चार अतिरिक्त कार्य दिवस का भुगतान हुआ है।