

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Ahead of 'Governor' release, Manoj Bajpayee relives the 90s, visits India's first McDonald's outlet
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गवर्नर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 1991 के आर्थिक संकट पर आधारित यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुकी है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी को एक आरबीआई गवर्नर की दमदार भूमिका में देखा गया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।
फिल्म के प्रमोशन के बीच मनोज बाजपेयी ने दिल्ली के वसंत विहार स्थित भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का दौरा किया। यह आउटलेट आर्थिक उदारीकरण के बाद वर्ष 1996 में शुरू हुआ था और इसे भारत के बदलते आर्थिक दौर का प्रतीक माना जाता है।

बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक स्थान पर जाने का विचार खुद मनोज बाजपेयी का था। फिल्म में वे आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को संभालने वाले आरबीआई गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में वे उस दौर के बदलाव और उदारीकरण की भावना को करीब से महसूस करना चाहते थे।
फिल्म ‘गवर्नर’ भारत के आर्थिक इतिहास के उस दौर को पर्दे पर उतारती है, जब देश गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा था। कहानी में राजनीतिक दबाव, आर्थिक चुनौतियों और बड़े फैसलों के बीच देश को संभालने की जद्दोजहद को दिखाया गया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी का किरदार इस संकट के केंद्र में नजर आएगा।

फिल्म का निर्देशन Chinmay Mandlekar ने किया है, जबकि इसके निर्माता Vipul Amrutlal Shah हैं। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं और संगीत Amit Trivedi ने दिया है।
‘गवर्नर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।