

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Excitement for 'Dragon' grows, Prashanth Neel openly praises NTR's script sense
मुंबई। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की पहली झलक रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एनटीआर ने फिल्म की कहानी और उसके ड्रामेटिक हिस्सों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
प्रशांत नील ने हाल ही में बातचीत के दौरान कहा कि ‘ड्रैगन’ पिछले पांच सालों से डेवलप हो रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन वर्षों तक उनके पास राइटर्स की टीम नहीं थी और उस दौरान वह अक्सर एनटीआर के साथ फिल्म की कहानी और उसके ड्रामेटिक पहलुओं पर चर्चा किया करते थे।
उन्होंने कहा, “ड्रामा के मामले में मुझे एनटीआर पर पूरा भरोसा है। मैं उनसे सिर्फ मंजूरी लेने के लिए बात नहीं करता, बल्कि उनके सुझावों को गंभीरता से सुनता हूं। उनके इनपुट्स फिल्म के लिए बेहद शानदार रहे हैं।”
प्रशांत नील ने यह भी कहा कि एनटीआर उन कलाकारों में से हैं जिनकी कहानी को समझने और उसे बेहतर बनाने की क्षमता कमाल की है। उनके मुताबिक, फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों और भावनात्मक हिस्सों को लेकर दोनों के बीच खुलकर चर्चा हुई, जिससे फिल्म की कहानी और ज्यादा मजबूत बन सकी।
‘ड्रैगन’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और हाई-स्केल विजुअल्स देखने को मिलेंगे। फिल्म की पहली झलक ने पहले ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना दिया है।
प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस मेगा-बजट फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म 11 जून 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी। सिनेमा जगत के दो बड़े नाम प्रशांत नील और एनटीआर पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में ‘ड्रैगन’ को लेकर फैंस के बीच उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं।