

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Junaid Khan has made a name for himself, Aamir Khan doesn't interfere in his career
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान के करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जुनैद ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है और उन्होंने कभी भी उनके काम में दखल नहीं दिया।
बिना नाम बताए दिए ऑडिशन
आमिर खान ने बताया कि जुनैद ने अभिनय की ट्रेनिंग के लिए लॉस एंजेलिस का रुख किया, जहां उन्होंने दो साल तक पढ़ाई की और एक साल तक थिएटर किया। इसके बाद मुंबई लौटकर उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की।
आमिर के मुताबिक, जुनैद कास्टिंग डायरेक्टर्स के पास ऑडिशन देने जाते थे, लेकिन उन्होंने कभी अपने पिता का नाम इस्तेमाल नहीं किया। यहां तक कि इंडस्ट्री के लोगों को भी यह नहीं पता था कि वह आमिर खान के बेटे हैं।
‘महाराज’ से मिली पहचान
आमिर खान ने बताया कि उन्हें जुनैद के डेब्यू प्रोजेक्ट के बारे में भी बाहरी स्रोत से पता चला। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि वह जुनैद को फिल्म ‘महाराज’ में कास्ट कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि जुनैद ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है और उनके काम को सराहा गया है।
पिता-पुत्र के रिश्ते पर भी बोले आमिर
आमिर खान ने यह भी साझा किया कि जुनैद ने कभी उनसे किसी तरह की मदद नहीं ली। उन्होंने बताया कि एक पिता के तौर पर वह कई बार उन्हें मदद की पेशकश करते हैं, लेकिन जुनैद हमेशा अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज भी वह अपने बच्चों आइरा, जुनैद और आजाद को गले लगाते हैं और इससे उन्हें सुकून मिलता है।
‘एक दिन’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक दिन में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी नजर आई हैं। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है।
इस फिल्म के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जिसने पहले भी हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।