

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Ranbir Kapoor made special preparations for 'Ramayana', Tarun Khanna revealed a big secret
मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में शामिल मानी जा रही इस मेगा प्रोजेक्ट में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में सामने आए उनके पहले लुक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और फैंस ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की।
किरदार में ढलने के लिए रणबीर ने देखी लाइव रामायण
अभिनेता तरूण खन्ना ने हाल ही में रणबीर कपूर की तैयारी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रणबीर ने भगवान राम के किरदार को गहराई से समझने के लिए लाइव रामायण स्टेज परफॉर्मेंस तक देखी। तरुण खन्ना के मुताबिक, “मुंबई के NCPA में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह और अयान मुखर्जी हमारा नाटक देखने आए थे। यह सब रणबीर की तैयारी का हिस्सा था। इससे पता चलता है कि वह अपने काम को कितनी गंभीरता से लेते हैं।”
स्टारकास्ट बना रही फिल्म को और भव्य
फिल्म में साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देयोलहनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
यह मल्टीस्टारर फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ नए अंदाज में पेश करेगी।
बड़े स्तर पर तैयार हो रही है ‘रामायणम्’
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसे नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
रामायणम् को दो भागों में रिलीज किया जाएगा।
पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा।
दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
फिल्म देशभर में IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज की जाएगी, जिससे दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।