

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Fewer votes, more seats in Bihar elections: Understand the big difference between BJP and RJD
पटना। बिहार चुनाव में इस बार वोट और सीटों का अंतर बेहद दिलचस्प रहा। राज्य में करीब 5 करोड़ वोट डाले गए, जिनमें राजद को सबसे ज्यादा 1.15 करोड़ वोट मिले। दूसरी ओर भाजपा को 1 करोड़ वोट प्राप्त हुए। दोनों पार्टियों के बीच लगभग 14 लाख वोटों का अंतर दर्ज हुआ।
वोट कम, सीटें ज्यादा भाजपा ने बढ़त कैसे बनाई?
भले ही भाजपा को राजद से कम वोट मिले हों, लेकिन सीटों में भाजपा को जबरदस्त फायदा हुआ। भाजपा ने राजद के मुकाबले 64 सीटें ज्यादा जीतीं। यह दर्शाता है कि भाजपा के वोट कई क्षेत्रों में अधिक प्रभावी ढंग से केंद्रित थे, जिससे कम वोटों के बावजूद अधिक सीटें हासिल हुईं।
एनडीए के कुल वोट: किसे कितने वोट मिले?
एनडीए के वोटों पर नजर डालें तो गठबंधन को कुल 2.33 करोड़ वोट प्राप्त हुए। इनमें भाजपा: 1 करोड़ वोट, जदयू: 96.67 लाख वोट, लोजपा: 24.97 लाख वोट,हम: 5.87 लाख वोट, आरएलएम: 5.33 लाख वोट, इन आंकड़ों से साफ है कि भाजपा और जदयू ने गठबंधन की मजबूती को बढ़ाया।
महागठबंधन को मिले कुल वोट
महागठबंधन को कुल 1.88 करोड़ वोट मिले। इसमें राजद: 1.15 करोड़, कांग्रेस: 43.7 लाख, भाकपा माले: 14.2 लाख, सीपीआई: 3.72 लाख, सीपीएम: 3.02 लाख, आईआईपी: 1.84 लाख, वीआईपी: 6.84 लाख वोट शामिल रहे।