ताजा खबर

छत्तीसगढ़ के इन लोगों ने बनाई राम मंदिर निर्माण पर 'फिल्म 695': अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में दिखाया गया प्रोमो, सीएम साय ने दी बधाई

By: सुनील वर्मा
Raipur
1/18/2024, 4:32:24 PM
image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि संघर्ष पर फिल्म 695 बनाई है। इसमें राम मंदिर निर्माण से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया है। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 19 जनवरी को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का प्रोमो अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में दिखाया गया। इस अवसर पर कई भारतवंशी और अमेकिन मौजूद रहे।    

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

राम मंदिर पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ के भक्तों ने बनाया है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म 695 की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़वासियों ने इसका निर्माण किया है। साय ने सभी से फिल्म देखने की अपील की है। संघर्ष की इस कहानी को साहस के साथ प्रस्तुत करने के लिए मेरी तरफ से फिल्म की पूरी टीम को हृदयातल से बधाई।

फिल्म 695 में दिखाया राम मंदिर निर्माण का संघर्ष

बता दें कि फिल्म में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहाए जाने, राम मंदिर निर्माण, हिंदुओं का संघर्ष और उससे जुड़े करीब 5 सौ सालों के इतिहास के साथ ही अखंड भारत की परिकल्पना को भी दिखाया गया है। वहीं फिल्म की शूटिंग मंदिर आंदोलन से जुड़ी स्थानों पर हुई है। 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

फिल्म में मुख्य भूमिका रामायण धारावाहिक में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल निभाई है। वहीं बॉलीवुड के नामी कलाकार अशोक समर्थ, मनोज जोशी, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा गजेंद्र चौहान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मूवी में अरुण गोविल साधु की भूमिका में दिखाई देंगे।

शदाणी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म

फिल्म का निर्माण शदाणी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है। इसके निर्माता रायपुर निवासी श्याम चावला है। सह निर्माता छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अमित चिमनानी, इंदर मिश्रा व श्याम शदानी हैं। डायरेक्टर योगेश और रजनीश बेरी हैं।
 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media