

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Fire breaks out at Jagdamba Industries in the Bhilai industrial area
भिलाई। भिलाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदम्बा इंडस्ट्रीज में आज सुबह करीब 9 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में फोम के गद्दे बनाने का काम किया जाता है।
आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।