

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ayodhya’s Ram Mandir illuminated ahead of Deepotsav; preparations underway to light 3.3 million earthen lamps.
अयोध्या: दीपावली से पहले अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। राम मंदिर से लेकर राम की पैड़ी और सरयू तट तक भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में घाटों और आसपास के इलाकों में उत्सव की तैयारियां साफ दिखाई दे रही है। 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शामिल होने की संभावना है। वे राम मंदिर में पहला दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर सकते है। हालांकि, प्रशासन को अभी उनके आधिकारिक दौरे के कार्यक्रम का इंतजार है।
राम की पैड़ी के 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीप
इस बार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मंदिरों, कुंडों और शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तीन लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस तरह पूरी अयोध्या को करीब 33 लाख दीपों से रोशन करने की योजना है।
लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम बढ़ाएंगे आयोजन की रौनक
दीपोत्सव के दौरान दीपों की रोशनी के साथ लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा। सरयू तट और राम की पैड़ी पर दीप सजाने की तैयारियां भी जोरों पर है।