

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Flood of investors for Jio IPO’s anchor portion; demand exceeds the allocated amount by 30 times.
जियो प्लेटफॉर्म के 30213 करोड़ के आईपीओ को बड़े संस्थागत निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। सूत्रों के मुताबिक, इसे कुल 2.3 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिली हैं, जो एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित 8110 करोड़ रुपए का लगभग 30 गुना है। इसकी बोली लगाने वाली कंपनियों में ब्लैकरॉक, फिडेलिटी, सिंगापुर का जीआईसी और अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं। एंकर निवेशकों के लिए सोमवार को खुला यह इश्यू बुधवार से आम निवेशकों के आवेदन के लिए खुलेगा। कुल पेशकश का अधिकतम 30 प्रतिशत हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए रखा गया है।
आकाश अंबानी की अगुवाई वाली जियो प्लेटफॉर्म में रिलायंस का मोबाइल, घरेलू ब्रॉडबैंड, क्लाउड, मनोरंजन, उद्यम तकनीक और एआई का कारोबार शामिल है। वर्ष 2016 में मुफ्त वॉयस कॉल और सस्ते डाटा के साथ बाजार में उतरी जियो के अब 53 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं। इसकी प्रतिस्पर्धा भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से है।
आपको बता दें, कि इस सफल इश्यू के बाद यह कंपनी बाजार मूल्य के आधार पर देश की शीर्ष 4 लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो सकती है। इश्यू से मिलने वाली शुद्ध रकम से अधिकतम 27500 करोड़ रुपए कंपनी अपनी दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में लगाएगी।