

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Taking a selfie on an overbridge proved costly for a group of friends; 4 people died.
दरअसल, विंध्याचल से दर्शन-पूजन कर लौट रहे आठ दोस्त ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो खड़ी कर सेल्फी ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे सेब से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मारते हुए युवकों को रौद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी, कि स्कॉर्पियो करीब 30-40 मीटर तक घिसटती चली गई और दो युवक करीब 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना के शिकार एक युवक विद्वांशु के भाई सुधांशु यादव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें, कि इस हादसे में वाराणसी के प्रदीप सिंह, विद्वांशु यादव, आनंद यादव उर्फ शेरू और आलोक मिश्रा की मौत हुई है। घायलों में वाराणसी के राजकुमार यादव, किशन यादव और निखिल उर्फ गोलू यादव एवं बिहार के मुंगेर निवासी सावन यादव शामिल हैं। विद्वांशु के पिता सावन के मामा हैं और वह बनारस घूमने आया था। घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां किशन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी युवक निखिल उर्फ गोलू के जन्मदिन पर रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर UP 65 EB 2199 से मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने विंध्यांचल गए थे। दर्शन कर लौटते वक्त सुबह रूपापुर ओवरब्रिज पर उन्होंने स्कॉर्पियो किनारे खड़ी कर दी और बाहर निकलकर तस्वीरें लेने लगे। इसी दौरान ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से आनंद और किशन यादव पुल से नीचे गिर गए। आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस घटना के बाद थाना मिर्जामुराद के प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाह ने बताया, कि आसपास के लोगों ने बताया, कि ट्रक की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे होने की आशंका है। ट्रक चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।