

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Food department action in rice mills, 3458 quintals of paddy seized
रायपुर। जिले में खाद्य विभाग की टीम ने राइस मिलों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 67 मामलों में 3458 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है।
रायपुर मंडी क्षेत्र में 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। चरौदा में हिरेन्द्र साहू से 28 क्विंटल, कुरा में सत्यनारायण गोयल से 26 क्विंटल और कैलाश चंद साहू से 28.40 क्विंटल धान जब्त किया गया।
आमासिवनी में जगन्नाथ राइस मिल से 160 क्विंटल, बरबंदा में अंबिका एग्रो से 112 क्विंटल और श्रीराम एग्रो प्रालि से 102 क्विंटल धान बरामद किया गया। कुरा में श्री खाटूश्याम राइस मिल से 209 क्विंटल और श्री खाटूश्याम साटटेक से 206 क्विंटल जब्त हुआ।
पंडरभट्टा में संदीप कुमार निषाद से 26.40 क्विंटल, मनोहरा में ललित साहू से 90 क्विंटल, नवापारा मंडी क्षेत्र में पोड़ में युगल किशोर वर्मा से 16.80 क्विंटल, परसदा में भूषणलाल वर्मा से 13.16 क्विंटल, पारागांव में सतनाम इंडस्ट्रीज से 212.80 क्विंटल, नवापारा में मोहिनी एग्रोटेक से 244.80 क्विंटल और पिपरौद में ओम साई ट्रेडर्स से 32.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न इलाकों से 541.16 क्विंटल धान भी बरामद हुआ।
नवापारा के मोहिनी एग्रोटेक से 244 क्विंटल, विष्णु लोधी से 12.80 क्विंटल, नारा में रामचरण वर्मा से 19.20 क्विंटल, भानसोज में यशवंत शर्मा से 24 क्विंटल, चंद्रशेखर देवांगन से 12.80 क्विंटल, सेमरिया में दलेश्वर साहू से 70 क्विंटल और झांकी में आदर्श राइस मिल से 68 क्विंटल धान जब्त किया गया।