

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Fraud of Rs 22 lakh at a printing shop in Bhilai
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी पर फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों से 22 लाख 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोपित ने ग्राहकों से UPI और नकद के माध्यम से भुगतान प्राप्त किया, लेकिन रकम दुकान के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी बैंक खाते में रख ली। ग्राहकों से बकाया भुगतान की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक को पूरे मामले का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, पुलिस को यह मिली थी, कि सेक्टर-2 भिलाई निवासी अभिषेक पांडेय का चंद्रा-मौर्या चौक के पास रिलायंस मार्ट के सामने साई प्रिंट साइनेट प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री साई प्लास्टिक नाम से प्रिंटिंग का व्यवसाय है। यहां वर्ष 2021 से कैंप-1 निवासी अभय सिंह काम कर रहा था। वह दुकान में ऑर्डर लेने और कैशियर की जिम्मेदारी संभालता था। दुकान के कामकाज के लिए संचालक ने उसे एक मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराया था।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में सेक्टर-6 निवासी ग्राहक हर्ष सिन्हा दुकान पहुंचे। इस दौरान संचालक ने उनसे पुराना भुगतान बकाया होने की बात कही। इस पर हर्ष सिन्हा ने बताया कि वह पूरी रकम पहले ही कर्मचारी अभय सिंह को दे चुके हैं। इसके बाद संचालक ने अभय से पूछताछ की तो वह घबरा गया। संदेह होने पर उसके मोबाइल और भुगतान संबंधी जानकारी की जांच की गई। इसमें पता चला कि कई ग्राहकों से रकम लेने के बावजूद उसने उसे दुकान के खाते में जमा नहीं किया था। ग्राहकों से संपर्क करने पर कई नाम सामने आए। केमरीज स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, शुभम मेटल, देवांगन फ्लावर, मोहित मोबाइल, सफायर सैलून, राजेश टेंट, स्टार मैरिज पैलेस, योगेश कॉमर्स क्लासेस सहित कई ग्राहकों से भुगतान लेने की जानकारी सामने आई। शिकायत में अलग-अलग ग्राहकों से लाखों रुपये ऑनलाइन और नकद लेने का उल्लेख किया गया है।
आपको बता दें, कि दुकान का कर्मचारी अभय ग्राहकों से भुगतान प्राप्त कर उसे अपने निजी बैंक खाते में जमा करता था। इतना ही नहीं, ग्राहकों द्वारा बिल मांगने पर वह वीजी ग्राफिक्स नाम से फर्जी बिल बनाकर देता था, ताकि भुगतान को लेकर किसी को कोई संदेह न हो। इस मामले में दुकान संचालक अभिषेक पांडेय ने सुपेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी अभय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।