

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bloomberg Billionaire List: Gautam Adani becomes Asia's richest person, leaves Mukesh Ambani behind
नई दिल्ली। गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अडाणी की कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर (करीब 8.59 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है, जिनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर (करीब 8.42 लाख करोड़ रुपये) है।
वैश्विक रैंकिंग में 19वें स्थान पर अडाणी
ग्लोबल स्तर पर अडाणी 19वें और अंबानी 20वें स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में इलॉन मस्क 656 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज और जेफ बेजोस का स्थान है।
इस साल अडाणी की संपत्ति में बढ़ोतरी
साल 2026 की शुरुआत से अब तक अडाणी की संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर (करीब 75 हजार करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी ने उनकी नेटवर्थ को मजबूत किया है। वहीं अंबानी की संपत्ति में इसी अवधि में 16.9 अरब डॉलर (करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी प्रमुख वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव माना जा रहा है।
एक दिन में बड़ी छलांग
हाल ही में शेयर बाजार के एक कारोबारी सत्र में अडाणी की संपत्ति में 3.56 अरब डॉलर (करीब 33 हजार करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई। इसी तेजी ने उन्हें अंबानी से आगे निकलने में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत
ग्लोबल टॉप-20 अमीरों की सूची में भारत के दो उद्योगपतियों का शामिल होना देश की आर्थिक ताकत को दर्शाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और पोर्ट सेक्टर में अडाणी समूह के विस्तार ने उनकी रैंकिंग को नई ऊंचाई दी है।