

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Gold Silver Rates: Gold prices rise slightly, silver becomes cheaper; buying increases at lower levels
नई दिल्ली। मजबूत डॉलर और हालिया तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोने की कीमतों में आई गिरावट अब थमती नजर आ रही है। निचले स्तर पर निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से बुधवार को सोने के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही।
चांदी के दाम में गिरावट
चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव ₹2,99,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
बाजार में अस्थिरता, विशेषज्ञों की राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी के अनुसार रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट, बढ़े हुए मार्जिन और प्रॉफिट बुकिंग के कारण बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है।
कमोडिटी विशेषज्ञ एन.एस. रामास्वामी का कहना है कि सोने और चांदी में हालिया गिरावट अत्यधिक तेजी के बाद एक स्वाभाविक ‘शेकआउट’ है। उनके मुताबिक मजबूत डॉलर ने बिकवाली को बढ़ावा दिया, लेकिन सोने की दीर्घकालिक तेजी बरकरार है।
सेंट्रल बैंकों की खरीद से मिल रहा सहारा
विशेषज्ञों के अनुसार सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी, भू-राजनीतिक जोखिम और निवेश पोर्टफोलियो में विविधता की मांग सोने की कीमतों को मजबूत आधार दे रही है। आंकड़ों के मुताबिक 2025 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने करीब 230 टन सोना खरीदा था और 2026 में यह आंकड़ा 800 टन से अधिक होने का अनुमान है।
चांदी में फिलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद कम
रामास्वामी के अनुसार चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण बढ़े हुए मार्जिन रिक्वायरमेंट हैं, जिससे लेवरेज्ड पोजीशन वाले ट्रेडर्स को अपनी पोजीशन खत्म करनी पड़ी। उनका अनुमान है कि चांदी फिलहाल 72 से 78 डॉलर की रेंज में कारोबार कर सकती है और 80 डॉलर से ऊपर मजबूती मिलने पर ही इसमें बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।
सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड मजबूत
सैमको सिक्योरिटीज के अपूर्व सेठ के अनुसार तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है। उनका अनुमान है कि आने वाले महीनों में सोना ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है।
दिल्ली
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,54,090
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,260
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,610
मुंबई
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,53,940
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,110
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,460
कोलकाता
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,53,940
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,110
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,460
चेन्नई
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,55,680
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,42,710
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,22,110
बेंगलुरु
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,53,940
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,110
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,460
हैदराबाद
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,53,940
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,110
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव-1,15,460
लखनऊ
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,54,090
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,260
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,610
पटना
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,53,990
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,160
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,510
जयपुर
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,54,090
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,260
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,610
अहमदाबाद
24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,53,990
22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,41,160
18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव- ₹1,15,510